साइबर ठगी के पैसे निकालने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, फर्जी आधार से खुलवाए जाते थे बैंक खाते

Share
 आजमगढ़। महराजगंज थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने साइबर ठगी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी आधार कार्ड के जरिए विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाकर साइबर अपराध से प्राप्त धनराशि को एटीएम और जनसेवा केंद्रों के माध्यम से यूपीआई के जरिए नकद निकालने का काम करता था।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/पुलिस के मुताबिक, थाना महराजगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 176/2026 के तहत विकास यादव समेत चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं एवं आईटी एक्ट की धारा 66सी के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी सगड़ी को सौंपी गई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार देर रात करीब 12:10 बजे महराजगंज पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बजरंग चौक से वांछित आरोपी विकास यादव (22 वर्ष) निवासी उसुरकुढ़वा, थाना महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह साइबर ठगी से प्राप्त रकम को विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से एटीएम और जनसेवा केंद्रों से नकद निकालने का कार्य करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने किए पर पछतावा भी जताया है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *