कानपुर देहात रसूलाबाद पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के परसौरा स्थित *भगवान परशुराम जन्मस्थली मंदिर* के सुंदरीकरण एवं विकास कार्य का शिलान्यास सोमवार को स्थानीय विधायक *पूनम संखवार* ने मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर किया।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/
पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर के विकास एवं सुंदरीकरण के लिए *करीब 96 लाख रुपये* की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही मंदिर परिसर में *10 किलोवाट का सौर ऊर्जा पैनल* भी लगाया जाएगा जिससे मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र का विद्युतीकरण किया जाएगा।विधायक पूनम संखवार ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मस्थली के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण की मांग क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी थी। इसको लेकर उन्होंने पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश को प्रस्ताव सौंपा था। लगातार विभागीय अधिकारियों से संपर्क के बाद अब 96 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के पूर्ण होने पर परसौरा धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरेगा और क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इस दौरान ग्राम सजावारपुर संचालन समिति के अध्यक्ष संतोष तिवारी ने ग्राम में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र और बारातशाला एवं जोत ग्राम की प्रशासक विभा दीक्षित ने जोत से लेकर यमदग्नि आश्रम तक विद्युतीकरण कराने एवं ग्राम की जनता ने जोत सजावारपुर बैरिसाल परसौरा सिसाही ग्राम पंचायत में पैंतीस वर्ष पुरानी जर्जर विद्युत लाइन बदलवाए जाने को लेकर विधायक पूनम संखवार को मांग पत्र सौंपा । विधायक ने जनता को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा । परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष राजनरायन दीक्षित समाजसेवी सुधीर पांडेय महेश दीक्षित ने विधायक पूनम संखवार को मालाएं भेंट कर उनका स्वागत किया ।कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के *प्रोजेक्ट मैनेजर सुखबीर सिंह जेई पपेंद्र मिश्रा* के साथ ही *भगवान परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष राज नारायण दीक्षित राम प्रकाश दीक्षित नगर के प्रमुख उद्योगपति गोविन्द कांत त्रिवेदी पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमशंकर मिश्रा व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे मंडल अध्यक्ष अटल बाजपेई क्षेत्र के प्रख्यात समाजसेवी सुधीर पांडे मोहित शुक्ला गणेश तिवारी पिंकू अवस्थी ब्रजेश त्रिपाठी कमल दुबे सचिन दीक्षित विनोद तिवारी अंशू दुबे* सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्य से क्षेत्र की धार्मिक पहचान और मजबूत होगी।