शक्तिनगर, सोनभद्र। शक्तिनगर पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चार लोहे की मोटर तथा एक मोटर का कॉपर तार बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
थाना शक्तिनगर पर दर्ज मुकदमा संख्या 132/2026 में धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत था, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक सदाशिव राय कर रहे थे। विवेचना के दौरान लगातार सुरागरसी एवं अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में 19 जुलाई को प्रातः 3ः32 बजे पुलिस टीम ने दबिश देकर धानू सरदार उम्र 24 वर्ष पुत्र सोहन सरदार निवासी राजकिशन कॉलोनी शक्तिनगर (मूल निवासी ग्राम सोहदा, थाना कोतका, जिला सिंहभूम, झारखंड) तथा रंजीत लागोरी उम्र 19वर्ष पुत्र सीमल लागोरी निवासी राजकिशन कॉलोनी शक्तिनगर (मूल निवासी ग्राम जयंतगढ़, थाना राजनगर, जिला सिंहभूम, झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार लोहे की मोटर एवं एक मोटर का कॉपर तार बरामद किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक सदाशिव राय, मुख्य आरक्षी दिनेश भारती, आरक्षी सचिन तिवारी एवं आरक्षी कमल शामिल रहे।