15 वर्षों से बदहाल सड़क ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी, पूर्व सैनिक के घर तक पहुंचना हुआ मुश्किल

Share

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत खैराही और किरवानी को जोड़ने वाली करीब 15 वर्ष पुरानी ईंट निर्मित सड़क बदहाल हो चुकी है। बरसात के मौसम में सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए आवागमन जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे आए दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।read more:https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/यह मार्ग द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान वर्ष 1945 में भारत-बर्मा युद्ध में भारतीय सेना का हिस्सा रहे दिवंगत पूर्व सैनिक केदारनाथ दुबे के घर तक जाता है। उनकी 97 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी ने बताया कि खैराही में कुसुमलता के घर से किरवानी निवासी पूर्व प्रधान शिवप्रसाद के घर होते हुए शोभलाल के मकान तक जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह ईंटें उखड़ गई हैं और सड़क गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की खराब स्थिति के कारण एंबुलेंस और अन्य चारपहिया वाहनों का पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार सड़क हादसों में लोगों को गंभीर चोटें लग चुकी हैं और कुछ लोगों के हाथ-पैर तक टूट चुके हैं। ग्रामीण शिवप्रसाद, छोटेलाल, विनोद, सत्तार, अमेरिका, आशा, रोहित, जब्बार, अशोक, प्रशांत, रामकेश्वर, विजय भारती, राजेश और राकेश ने बताया कि उन्होंने बीते महीने ओबरा विधायक एवं समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड को ज्ञापन देकर सड़क निर्माण की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से अविलंब सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी ने बताया क्षेत्राधिकार से बाहर इस संबंध में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के जूनियर इंजीनियर श्रीकेश सिंह ने बताया कि संबंधित सड़क विभाग के क्षेत्राधिकार में नहीं आती है। उन्होंने कहा कि यदि यह सड़क किसी अन्य विभाग से लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित की जाती है, तभी विभाग इसके निर्माण की कार्रवाई कर सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *