जीपीडीपी व ई-ग्राम स्वराज पोर्टल की दी गई जानकारी

Share

म्योरपुर, सोनभद्र। विकास खंड म्योरपुर के ब्लॉक सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज्य अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। प्रशिक्षण में पंचायत सहायकों, ग्राम पंचायत सचिवों एवं संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/प्रशिक्षक देवेश दुबे ने ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) की तैयारी, उसके उद्देश्य, गुणवत्ता और ग्राम सभा की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रभावी पंचायत विकास योजना तैयार करने के लिए जनभागीदारी और स्थानीय आवश्यकताओं का समावेश अत्यंत आवश्यक है। साथ ही ग्राम पंचायत विकास योजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं और कार्यप्रणाली पर भी विस्तार से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षक प्रशांत कुमार दुबे ने वर्ष 2026-27 के लिए ई-ग्राम स्वराज पोर्टल में किए गए सुधारों, विकास योजना की प्रक्रिया, कार्यप्रवाह, नई सुविधाओं एवं कार्यक्षमता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रक्रिया प्रवाह के आठ प्रमुख बिंदुओं को विस्तार से समझाते हुए पोर्टल के प्रभावी उपयोग पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और पंचायतों के प्रभावी संचालन एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सचिव रामदर्शन, राघवेन्द्र सिंह, योगेन्द्र प्रताप सिंह, रामबहादुर सिंह, रामवृक्ष विश्वकर्मा, यशवंत गौतम, अंकित सिंह, पंचायत सहायक रंजन कुमार, विशाल मौर्य, विवेक, अली राजा, सौरभ, आंचल, काजल, उलवस यादव सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *