बिजनौर । यूनिवर्सल अकादमी, बिजनौर में छात्रों व अभिभावकों के स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक विशेष मेडिकल काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली की वरिष्ठ स्त्री रोग शल्य ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. शुभी यादव ने अभिभावकों को महिलाओं के स्वास्थ्य, स्त्री रोगों की समय पर जांच, कैंसर की रोकथाम एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. शुभी यादव ने गर्भाशय, अंडाशय, सर्वाइकल एवं स्तन कैंसर की समय पर जांच (स्क्रीनिंग) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार अधिक प्रभावी और सफल होता है। उन्होंने महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करने का आग्रह किया।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/
कार्यक्रम के दौरान बच्चों और अभिभावकों ने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. शुभी यादव ने सरल एवं वैज्ञानिक ढंग से समाधान किया। यह सत्र सभी उपस्थित अभिभावकों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं लाभदायक रहा।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुज त्यागी और उप प्रधानाचार्य खुशबु कर्नवाल ने डॉ. शुभी यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उपस्थित अभिभावकों ने भी इस उपयोगी पहल की सराहना की।