महिला ने लगाया पड़ोसियों पर जेवर व नकदी चोरी का आरोप, एडीजी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Share

बड़हलगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बुढ़नपुरा गांव में घर में घुसकर सोने के जेवरात और नकदी चोरी करने तथा विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) गोरखपुर जोन के आदेश पर बड़हलगंज पुलिस ने वृहस्पतिवार देर रात चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पीड़िता सरोज देवी पत्नी नन्द कुमार यादव ने एडीजी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि 14 जून 2026 को वह अपनी दुकान पर गई थीं। इसी दौरान पड़ोस के चार लोग कथित रूप से उनके घर में घुस गए। वापस लौटने पर उन्होंने आरोपितों को बाउंड्रीवाल फांदकर निकलते देखा। घर की तलाशी लेने पर सोने का झुमका, चेन, अंगूठियां, टीका, नथिया, नाक की कील सहित करीब चार हजार रुपये नकद गायब मिले।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि पूछताछ करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़िता ने एडीजी गोरखपुर जोन से शिकायत की थी।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/
एडीजी के निर्देश के बाद बड़हलगंज पुलिस ने चारों आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(3), 305(2), 352 एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सुसंगत धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर मामले की जाँच  की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *