भारत को मिली पहली हाइड्रोजन ट्रेन: पीएम मोदी ने जींद से दिखाई हरी झंडी

Share

जींद    भारतीय रेलवे के इतिहास में आज एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर देश की पहली ‘हाइड्रोजन-पावर्ड’ (हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली) ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन हरियाणा और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने में बेहद अहम भूमिका निभाएगी।इस ऐतिहासिक शुरुआत के साथ ही भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों की एलीट लिस्ट में शामिल हो गया है, जहां पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना ट्रेन चलाने के लिए हाइड्रोजन को ईंधन (फ्यूल) के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। यह पहल देश में ग्रीन मोबिलिटी (हरित परिवहन) को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।  देश की यह पहली हाइड्रोजन ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। इसका संचालन ट्रेन नंबर 74010 और 74009 के रूप में किया जाएगा।  यह ट्रेन रोजाना सुबह 7:40 बजे जींद से रवाना होगी और 2 घंटे का समय लेकर सुबह 9:40 बजे सोनीपत पहुंचेगी।वापसी में यह ट्रेन सुबह 10:30 बजे सोनीपत से चलेगी और दोपहर 1:00 बजे जींद पहुंचेगी। सफर के दौरान ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/ जींद से सोनीपत के बीच के सफर में यह ट्रेन कुल 14 स्टेशनों पर ठहराव करेगी  जींद जंक्शन (प्रस्थान) के बाद  जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा,  भंभेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना,  खंदराई,  गोहाना, रभड़ा,  लाठ,  मोहाना,  बड़वासनी, सोनीपत जंक्शन पहुंचेगी  वापसी यात्रा में भी ट्रेन इन्हीं स्टेशनों पर रुकते हुए वापस आएगी। आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस आधुनिक और इको-फ्रेंडली ट्रेन का किराया बेहद कम रखा गया है । न्यूनतम किराया  मात्र 5 रुपये (एक स्टेशन से अगले स्टेशन के लिए) तय किया गया है। बकि अधिकतम किराया जींद से सोनीपत तक के पूरे सफर के लिए यात्रियों को सिर्फ 25 रुपये टिकट दर चुकानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *