म्योरपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन घायल, दो की हालत गंभीर

Share

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/
पहली घटना बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर भलूही गांव के समीप हुई। बबनडीहा निवासी 21 वर्षीय अमरेंदर पुत्र विजयी लाल और 18 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र रामचंदर बाइक से म्योरपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक एक विक्षिप्त व्यक्ति सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर लाया गया। यहां चिकित्सक डॉ. संजीव बिंद ने प्राथमिक उपचार के बाद अमरेंदर की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि मनोज का उपचार सीएचसी में किया गया। दूसरी घटना बरवाटोला-फाटपखना मार्ग पर हुई। चैरी गांव निवासी 28 वर्षीय शारदा प्रसाद पुत्र रामलखन बाइक से सुपांचुआ गांव से अपने घर लौट रहे थे। फाटपखना के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी म्योरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने शारदा प्रसाद की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों हादसों की सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *