स्कूल चलो अभियान को मिली नई रफ्तार, बहराइच में निकली जागरूकता रैली व सांस्कृतिक कार्यक्रम

Share

बहराइच। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “स्कूल चलो अभियान (द्वितीय चरण)” के तहत जनपद बहराइच में भव्य जन-जागरूकता रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में, जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व तथा जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/ghosiya-nagar-panchayats-entire-system-collapsed-during-just-five-minutes-of-rain/कार्यक्रम का शुभारंभ विकास भवन से हुआ, जहां से छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए एक विशाल रैली निकाली। यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए उत्थान ऑडिटोरियम पहुंची। यहां विद्यार्थियों ने रंगारंग और प्रेरणादायी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षा के महत्व, शत-प्रतिशत नामांकन और नियमित उपस्थिति का संदेश दिया।कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और अतिथियों ने अपने संबोधन में समाज के सभी वर्गों से अपील की कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराकर उन्हें नियमित रूप से भेजने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षित समाज ही विकसित राष्ट्र की नींव है और “स्कूल चलो अभियान” इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी वीरेश वर्मा सहित समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और लगभग 400 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन शत-प्रतिशत नामांकन, नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। शिक्षा विभाग ने जनपदवासियों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *