पयागपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Share

बहराइच ( पयागपुर )। अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत पयागपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उपनिरीक्षक योगेंद्र नाथ तिवारी ने अपनी पुलिस टीम के साथ दो किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक योगेंद्र नाथ तिवारी अपने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ पयागपुर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पयागपुर-इकौना मार्ग स्थित नहर पुल के पास एक व्यक्ति अवैध गांजा की सप्लाई करने की फिराक में खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान अरविंद पुत्र रामनरेश, निवासी ग्राम नौशहरा, थाना बौडी जनपद बहराइच के रूप में हुई।पयागपुर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *