बहराइच ( मिहीपुरवा )lथाना परिसर में मोतीपुर में आयोजित विदाई एवं स्वागत समारोह में स्थानांतरित थाना प्रभारी आनंद चौरसिया को पत्रकारों, पुलिसकर्मियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर उन्हें माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त थाना प्रभारी ब्रह्मा गौड़ का भी माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने उनसे क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/इस अवसर पर उपजा पत्रकार संघ के अध्यक्ष अनिल कुशवाहा, पत्रकार रईस खान, योगेंद्र मौर्य, रामा दल, अनिल मौर्य सहित भाजपा मंडल के अध्यक्ष सरोज पाठक, राहुल पोरवाल, ग्राम प्रधान बाबू वर्मा, सफीक अहमद, विनोद सिंह, रामनिवास वर्मा, राधेश्याम गुप्ता, अफजल खान एवं अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।