बहराइच ( मिहिपुरवा )l कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत बिछिया-आम्बा मार्ग पर आम्बा से बिछिया जाते समय आम्बा गाँव निवासी वृद्ध वारिस अली 60 पुत्र खुदाबक्स पर हाथी ने हमला कर दिया जिसके बाद हाथी उसे व उसकी साइकिल को रौंदते हुए जंगल में घुस गया। घटना के समय सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने वृद्ध को वहां से उठाकर घर ले गए जिसके बाद लोगों ने एम्बुलेंस से उसे इलाज के लिए पीएचसी सुजौली ले गए। हमले में वृद्ध के शरीर के अंदरूनी हिस्से में चोंट आई है।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/ घटना से लोग सहमें हुए हैँ। घटनास्थल पर हाथी ने जमकर उत्पात भी मचाया है उसने एक पेड़ को गुस्से में उखाड़ दिया है जहाँ उसके पैरों के निशान भी साफ दिखाई दे रहे हैँ। रेंजर आशीष गौड़ ने बिछिया – आम्बा मार्ग बिछिया मिहीपुरवा मार्ग पर सुबह से हाथियों का मूवमेंट देखते हुए वन कर्मियों की टीम को पेट्रोलिंग के लिए तैनात किया है। साथ ही गजमित्रों की टीम जंगल से सटे गाँव के लोगों को सतर्क करने का काम कर रहे हैँ।