स्कूल चलो अभियान के तहत यूआरसी भदोही से निकली गई नामांकन रैली

Share
भदोही। बेसिक शिक्षा विभाग, नगर क्षेत्र भदोही द्वारा “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत मंगलवार को  यूआरसी भदोही से भव्य नामांकन रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद भदोही के अधिशासी अधिकारी डीएस वर्मा ने किया। रैली में नगर क्षेत्र के सभी 27 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बच्चों ने शिक्षा के महत्व से जुड़े प्रेरक नारों एवं संदेशों के माध्यम से आमजन को प्रत्येक बालक-बालिका का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि डीएस वर्मा ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है।read more: https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/ समाज और अभिभावकों का दायित्व है कि कोई भी बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे। शिक्षित समाज ही विकसित राष्ट्र की आधारशिला होता है। सभी नागरिकों को स्कूल चलो अभियान से जुड़कर प्रत्येक बच्चे को विद्यालय तक पहुंचाने में सहयोग करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी, नगर क्षेत्र भदोही ने कहा कि स्कूल चलो अभियान केवल नामांकन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है। विशिष्ट अतिथि सभासद मामदेवपुर रमेश सरोज व एसआरजी धीरज सिंह ने भी अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन कराने पर जोर दिया। इस मौके पर विनोद सिंह साबिर अंसारी, शाहनवाज खां, कुसुमलता गुप्ता, रेखा जायसवाल, बिपिन मौर्य, सतीश मौर्य, कमला यादव, सरोज यादव, इमरान हसन, पूनम, अब्दुल रब अंसारी, सरफराज अंसारी, यास्मीन बानो, शाहीन बानो, राहुल गुप्ता, अंकुर त्रिपाठी, आनंद सिंह सहित नगर क्षेत्र के सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एआरपी नगर क्षेत्र भदोही सुरेश कुमार मौर्य ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *