छुटमलपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महा अभियान एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी कमला काँत राजवंशी की अगुवाई में फतेहपुर स्थित सरोवर के किनारे 21 औषधिय व फलदार पौधे रोपे गए। तथा पर्यावरण संरक्षण एवं रोपित पौधों के संरक्षण व संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया गया। इस दौरान सभासद ओमप्रकाश सैनी, रजत पुंडीर, डॉ किरण पाल सिंह, प्रियंका काबोज, रिजवान अहमद, उषा राठौर, रजत चैहान, अंकुश कश्यप, चाँद अहमद,आदि मौजूद रहे।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/भाजपाइयों ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत सरस्वती शिक्षा निकेतन परिसर मेमंडल उपाध्यक्ष मंजू शर्माके नेतृत्व में छायादार और फलदार पौधे रोपित किये गये। जिला प्रतिनिधि अनुज राणा, महामंत्री विशाल बंसल, दिनेश शर्मा, डॉ कमल मंडल उपाध्यक्ष बबीता काम्बोज, योगेश कुमार, राहुल त्यागी आदि मौजूद रहे।