पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की युवा इकाई का गठन, नरेंद्र बने महानगर अध्यक्ष

Share

सहारनपुर। पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की युवा इकाई के गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गलीरा रोड स्थित सभागार में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा की संस्तुति एवं जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर की अनुशंसा पर युवा इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। घोषित कार्यकारिणी के अनुसार नरेंद्र कुमार को पुनः युवा इकाई का महानगर अध्यक्ष तथा सुशील कुमार को महानगर महासचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा रामकुमार एवं सरदार भूपेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन में कई अन्य व्यापारियों को भी विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की नीतियों से प्रभावित होकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल 24 घंटे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी व्यापारी की समस्या के समाधान के लिए सदैव तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि संगठन की कार्यशैली से प्रभावित होकर लगातार नए व्यापारी जुड़ रहे हैं।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/ जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने कहा कि संगठन किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। व्यापारियों की समस्याएं चाहे किसी भी विभाग से संबंधित हों, उनका समाधान कराने के लिए संगठन पूरी मजबूती से कार्य करेगा। कार्यक्रम को प्रदेश पदाधिकारी अनुज गुप्ता, ज्ञान भारती एवं रवि कुमार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अश्वनी गुप्ता, सचिन गुप्ता, संगम अरोड़ा, रोहित अग्रवाल, विश्व वगी, सीमांत वशिष्ठ, सुमित, अचित अंबल, शिवा गोयल, निशु वर्मा, मनोज कोहली, आशु पुंडीर सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नवमनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *