गाजीपुर/बहादुरगंज। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से गोपीनाथ पीजी कॉलेज, देवली (सलामतपुर) में रविवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में छायादार, फलदार और औषधीय प्रजातियों के पौधे रोपित कर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के संरक्षक राकेश तिवारी, ग्राम प्रधान हीरा मणि चौहान, प्राचार्या डॉ. सुधा त्रिपाठी तथा प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर किया। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए प्रत्येक वर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।प्राचार्या डॉ. सुधा त्रिपाठी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन का आधार नहीं, बल्कि मानव जीवन की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसके वृक्ष बनने तक उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।संरक्षक राकेश तिवारी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है और सभी को इसमें सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए।कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने, परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन हरित एवं स्वच्छ वातावरण के संदेश के साथ हुआ।