*शिकोहाबाद*। शिकोहाबाद में डेढ़ साल के मासूम बच्चे की पटक-पटककर हत्या किए जाने के चर्चित मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से प्रभावी पैरवी करने वाले अधिवक्ता सैफ उर रहमान (सैफ एडवोकेट) को पीड़ित परिवार ने सम्मानित किया।बताया गया कि इस मामले में अधिवक्ता सैफ उर रहमान ने पीड़ित पक्ष की ओर से न्यायालय में पैरवी की।न्यायालय द्वारा अभियुक्त को मृत्यु दंड (फांसी) की सजा सुनाए जाने के बाद पीड़ित परिवार ने न्याय दिलाने में उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।read more:https://khabarentertainment.in/monsoon-makes-a-spectacular-entry-in-kaiserganj-heavy-rains-bring-smiles-to-farmers-faces/
इस अवसर पर पीड़ित परिवार के सदस्यों ने कहा कि अधिवक्ता की मजबूत पैरवी और कानूनी प्रयासों से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद पूरी हुई। उन्होंने अधिवक्ता सैफ उर रहमान का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मान स्वरूप सम्मानित किया।गौरतलब है कि शिकोहाबाद में 30 मई 2026 को डेढ़ साल के मासूम बच्चे की नृशंस हत्या का मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना था। मामले में न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए मृत्यु दंड की सजा सुनाई है।