विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में शिक्षकों की भूमिका है

Share
देहात मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ पर भोगनीपुर तहसील सभागार में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि शिक्षक कैसलेस चिकित्सा योजना, दुर्घटना बीमा इत्यादि से आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा का भाव बढ़ेगा और शिक्षक चिन्ता मुक्त होकर बच्चों के जीवन संवारने में और सक्रियता से जुटेंगे। इस अवसर पर इस योजना के मुख्यमंत्री  द्वारा शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी शिक्षकों को दिखाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष पूनम दिवाकर ने सरस्वती पूजन व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संचालन रवि द्विवेदी ने किया। सरस्वती वंदना व स्वागत गीत उच्च प्राथमिक विद्यालय वार्ड 7 के बच्चों ने प्रस्तुत किया गया।read more:https://pahaltoday.com/trees-planted-years-ago-are-today-providing-shade-a-clean-environment-and-solace-to-the-new-generation-birla/#google_vignetteशिक्षकों को कैसलेस कार्ड भी वितरित किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी ईश्वर कांत मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैसलेस चिकित्सा योजना में शिक्षकों, शिक्षामित्र, अनुदेशको व रसोईयों को सक्रियता से आवेदन कर योजना से परिवार की स्वास्थ सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि करुणा शंकर दिवाकर ने कहा कि योगी सरकार की मुख्यमंत्री कैसलेस चिकित्सा योजना से प्रदेश के 12 लाख माध्यमिक व बेसिक के शिक्षकों , शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों व रसोईयों को लाभ मिलेगा। वहीं एस बी आई से हुए समझौते के तहत वेतन खाते पर टर्म इंश्योरेन्स के माध्यम से 10 लाख शिक्षकों को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। डीबीटी के माध्यम से प्रदेश भर के 1.10करोड़ बच्चों को यूनीफार्म, स्वेटर, जूता, मोज़ा व बैग हेतु 1200 रुपए भी योगी जी द्वारा बच्चों के अभिभावकों के खाते में आज ही भेजे गए। इस मौके पर जीजीआईसी प्रधानाचार्या कामिनी पाल, रवि द्विवेदी, लता अग्निहोत्री, ब्रजेश सचान, लोकेश द्विवेदी, कपिल कटियार, अंकित सिंह, रचना, मधुरानी, आलोक श्रीवास्तव, प्रत्यूष, अरविंद, अनुज, अर्पण, इरशाद प्रांशू आदि बेसिक व माध्यमिक के शिक्षक रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *