मिर्जापुर। मिर्जापुर जनपद के मूल निवासी एवं वर्तमान में कोलकाता में रह रहे प्रतिभावान युवा अधिवक्ता विनायक विवेक सोनकर ने सोनकर समाज का गौरव बढ़ाते हुए एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। उन्हें यूनाइटेड किंगडम के लंदन स्थित किंग्स्टन विश्वविद्यालय के पीएच.डी. इन लॉ (Ph.D. in Law) कार्यक्रम में प्रवेश मिला है। विशेष बात यह है कि उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से लगभग 1.20 करोड़ रुपये की पूर्ण वित्तपोषित छात्रवृत्ति एवं प्रायोजन भी प्रदान किया गया है।विनायक विवेक सोनकर ने बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स) तथा एलएल.एम. की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपनी प्रतिभा, परिश्रम और शैक्षणिक उत्कृष्टता के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे सोनकर समाज, मिर्जापुर जनपद और देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।शिक्षा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि कठिन परिश्रम, समर्पण और लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प के साथ भारतीय युवा विश्व के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में अपनी पहचान बना सकते हैं।read more:https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/विनायक विवेक सोनकर की इस उपलब्धि पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं एवं समाज के गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी यह सफलता निश्चित रूप से समाज के अन्य युवाओं को उच्च शिक्षा और वैश्विक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। देश भर के समाज संगठन के लोगों ने उन्हें शुभकामना और बधाई दी।