फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में बढ़ीं डायलिसिस सुविधाएं, पांच नई मशीनों का लोकार्पण

Share
फिरोजाबाद*। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद में किडनी रोगियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया है। गुरुवार को प्रधानाचार्य डॉ. (प्रो.) योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस विभाग में पांच नई अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण सदर विधायक मनीष असीजा ने किया।read more:https://khabarentertainment.in/ghosiya-nagar-panchayats-entire-system-collapsed-during-just-five-minutes-of-rain/नई मशीनों के शामिल होने के बाद मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस मशीनों की कुल संख्या 25 हो गई है। इससे गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क और समय पर बेहतर उपचार मिलेगा। साथ ही मरीजों को डायलिसिस के लिए आगरा या दिल्ली जैसे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। मशीनों की संख्या बढ़ने से प्रतिदिन अधिक मरीजों का उपचार संभव होगा, जिससे स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्रों के किडनी रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *