बिजनौर। थाना मंडावली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की बाइक और बिजली के तार चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पूछताछ में आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी के साथ-साथ ट्र्यूबवेलों से बिजली के तार चोरी करने की वारदातों का भी खुलासा किया है।read more:https://khabarentertainment.in/ghosiya-nagar-panchayats-entire-system-collapsed-during-just-five-minutes-of-rain/पुलिस के अनुसार 9 जुलाई 2026 को चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम विकुल पुत्र अशोक कुमार एवं अंकुश पुत्र धनीराम, निवासी ग्राम मोहनपुर, थाना मंडावली, जनपद बिजनौर बताए।कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद मोटरसाइकिल उन्होंने 6 जुलाई 2026 को ग्राम मोहनपुर स्थित धर्मशाला से चोरी की थी। इस संबंध में थाना मंडावली पर एफआईआर संख्या 78/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पहले से दर्ज है।पूछताछ में आरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि करीब दो माह पहले उन्होंने ग्राम मीरापुर बेगा स्थित ट्यूबवेलों से समरसेबल की बिजली के तार चोरी किए थे। इस मामले में थाना मंडावली पर एफआईआर संख्या 41/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए तारों का कुछ हिस्सा उन्होंने राह चलते फेरी वालों को बेच दिया था। शेष एक बंडल तार 5 जुलाई को एक फेरी वाले को 2,500 रुपये में बेच दिया, जिसकी रकम दोनों ने बराबर-बराबर बांट ली। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल तथा बचे हुए बिजली के तार बेचने की फिराक में जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।चोरों के पास से पुलिस नेचोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या यूपी 20 सी जे1272, काले रंग की), 1,160 रुपये नकदबरामद किए।पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क तथा अन्य संभावित वारदातों के संबंध में भी जांच की जा रही है।