कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एआईसीसी सदस्य अशोक सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Share
लखनऊः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एआईसीसी सदस्य अशोक सिंह ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी को पत्र भेजकर अपना इस्तीफा भेजा है।  अशोक सिंह ने पत्र में लिखा है कि निवेदन के साथ अवगत कराना है कि प्रार्थी विगत 35 वर्षों से कांग्रेस पार्टी का निष्ठावान सिपाही है और वर्तमान समय में एआईसीसी सदस्य है। बहुत लम्बे समय तक पार्टी में प्रवक्ता के पद पर अपनी सेवाएं दे चुका है। लगभग 20 वर्षों से एआईसीसी का सदस्य हूं। उ०प्र० कांग्रेस कमेटी का संगठन मंत्री रहा हूं।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/ प्रार्थी के प्रति दिनांक 4 जुलाई 2026 को उ०प्र० कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति द्वारा मुझे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और यह आरोप लगाया गया कि आप पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं। जबकि लम्बे समय से लगभग 35 वर्ष से मैंने एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। अतः मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं, कृपया स्वीकार करने की कृपा करें। उन्होंने पत्र की कापी प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों को भी भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *