डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, उनके विचारों को बताया राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा

Share
जखनिया (गाजीपुर)। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती सोमवार को जखनिया क्षेत्र के बूथ संख्या-242 पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रवादी विचारों को स्मरण किया।read more:https://pahaltoday.com/prerna-yatra-organized-on-mangal-pandey-martyrdom-day-and-bankim-chandra-chattopadhyays-death-anniversary/
मुख्य वक्ता भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर में विशेष प्रावधानों का विरोध करते हुए डॉ. मुखर्जी ने “एक देश, एक विधान, एक प्रधान” का नारा दिया और इसके लिए आंदोलन चलाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 और 35ए हटाए जाने के साथ डॉ. मुखर्जी का सपना साकार हुआ।प्रमोद वर्मा ने कहा कि राष्ट्र अपने महापुरुषों के विचारों और बलिदान से ही शक्ति प्राप्त करता है तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में विकास और राष्ट्रीय एकीकरण को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है और उनके विचार आज भी राष्ट्रवाद की भावना को सशक्त बना रहे हैं।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री पीयूष सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह, संतोष कश्यप, वरुण पांडेय, राजेश चौहान, कन्हैया चौहान, धर्मेंद्र चौरसिया, रामसेवक प्रजापति, मोनू खान, गुड्डू सिंह, रामनिवास राम, यशवंत चौहान, पिंटू राम, इकबाल अंसारी, राजेश जायसवाल, धर्मेंद्र कुशवाहा, अशोक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *