पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: रामकुमार वर्मा

Share
भदोही। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद, भदोही इकाई की मासिक समीक्षा बैठक सोमवार को संगठन के जिला कार्यालय चककिसुनदास (तिनबरवा) में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने की। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ जनपद में पत्रकारों के समक्ष आने वाली विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार समाज को निष्पक्ष एवं सत्य जानकारी उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। ऐसे में पत्रकारों का सम्मान और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनपद में यदि किसी भी पत्रकार के साथ उत्पीड़न, अभद्रता, झूठे मुकदमे अथवा समाचार संकलन के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न की जाती है, तो राष्ट्रीय पत्रकार परिषद इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। संगठन हमेशा पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और सामाजिक सरोकारों के साथ करना चाहिए। संगठन समय-समय पर पत्रकारों के हितों, अधिकारों तथा उनके प्रशिक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, जिससे पत्रकारिता का स्तर और अधिक मजबूत हो सके। बैठक में संगठन की सदस्यता अभियान, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठन के विस्तार तथा पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय को और सुदृढ़ बनाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार द्विवेदी, जिला महासचिव गुलाम गौस रिजवी, जिला मीडिया प्रभारी सरस सिंह राजपूत, ज्ञानपुर तहसील अध्यक्ष, भदोही तहसील अध्यक्ष रामनरेश पाल, विनोद बिंद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता बिंद, सुरेश कुमार विश्वकर्मा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों की भारी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने व पत्रकारों के हितों की रक्षा करने तथा एकजुट होकर पत्रकारिता के सम्मान और अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।read more:https://pahaltoday.com/retired-teachers-and-shikshamitras-honored-at-baragaon-brc/अंत में जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार परिषद भविष्य में भी पत्रकारों के हितों की आवाज़ बुलंद करती रहेगी तथा किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय होने पर संगठन पूरी मजबूती से उसके साथ खड़ा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *