बहराइच ( मिहींपुरवा )l जनपद बहराइच के बहराइच वन प्रभागीय के 5 जुलाई को वन महोत्सव के अंतर्गत चकिया रेंज के कक्ष संख्या-12 में रविवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य विकास खंड मिहींपुरवा जय बहादुर ने आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर वन विभाग द्वारा “आम बहार आपके द्वार” योजना के तहत ग्रामीणों को आम, अमरूद एवं जामुन के पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। विभागीय अधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने की अपील की।read more:https://pahaltoday.com/sukesh-chandrashekhar-granted-bail-in-rs-200-crore-money-laundering-case/कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी विजय कुमार मिश्रा, वन दरोगा शोभाराम सोनकर, अनुराग श्रीवास्तव, वनरक्षक अरशद खान व न्यूनतम कर्मी सहित वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।