मीट की दुकान में चोरी

Share

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के भगवानपुर रोड स्थित चैराखुर्द गांव में चोरों ने एक मीट की दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 20 हजार रुपये मूल्य की मुर्गियां चोरी कर लीं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों की गिरफ्तारी और मामले में कार्रवाई की मांग की है। चैराखुर्द निवासी राजू पुत्र प्रमोद ने काली नदी चैकी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भगवानपुर रोड पर देसी शराब के ठेके के समीप उसकी मीट की दुकान है। शनिवार रात अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और करीब 20 हजार रुपये कीमत की 20 मुर्गियां चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। करीब दो माह पहले भी उसकी दुकान से मुर्गियां चोरी हुई थीं,read more:https://pahaltoday.com/american-president-under-siege/ जिसकी सूचना उसने काली नदी चैकी पुलिस को दी थी। आरोप है कि उस समय न तो मुकदमा दर्ज किया गया और न ही चोरों का कोई सुराग लगाया गया। लगातार दूसरी बार हुई चोरी से दुकानदारों में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर चोरों को जल्द गिरफ्तार करने तथा क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *