संगठन की मजबूती ही स्कूल संचालकों की पहचान: पुंडीर

Share

चिलकाना। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु पुंडीर ने कहा कि संगठन की मजबूती ही स्कूल संचालकों की पहचान और हितों की रक्षा का आधार है। उन्होंने सभी विद्यालय संचालकों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि अग्निशमन विभाग द्वारा एनओसी को लेकर विद्यालय संचालकों को परेशान किया जा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/in-which-direction-are-raghav-chadhas-political-steps-moving-he-seems-interested-in-forming-his-own-party/ उन्होंने मांग की कि स्कूलों को अग्निशमन यंत्र लगाने और एनओसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए, ताकि सुरक्षा मानकों का पालन व्यवस्थित ढंग से किया जा सके। बैठक में ब्लॉक कार्यकारिणी के पुनर्गठन पर भी विचार-विमर्श हुआ। निर्णय लिया गया कि अगली बैठक में नई ब्लॉक कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की जाएगी। बैठक में श्याम कुमार सैनी, जयवीर सिंह, बलबीर सिंह उपाध्याय, शिवनन्दन शर्मा, विकास सैनी, शहजाद, मनोज सहित अन्य विद्यालय संचालक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *