छुटमलपुर (सहारनपुर)। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भाजपा कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाकर भाजपा की लगातार तीसरी जीत सुनिश्चित करें। रविवार को हरिद्वार से मां शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए जाते समय मदन कौशिक भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य विकास गुप्ता के कैंप कार्यालय पर रुके। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, जिनकी जानकारी जनता तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने कहा कि भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाकर और जनता से निरंतर संवाद स्थापित कर 2027 के चुनाव में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की जा सकती है।read more:https://pahaltoday.com/cji-told-why-he-brought-a-mobile-phone-to-the-courtroom-for-the-first-time-in-his-life/ इस अवसर पर विकास गुप्ता ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराते हुए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व एसडीओ अशोक शर्मा, पूर्व प्रधान नरेश धीमान, संदीप रोहिला, मास्टर सुशील सैनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष मांगेराम शर्मा, कविता अरोड़ा, ममता शर्मा, सुमित कंबोज, ऋषिपाल सैनी, अरविंद शांडिल्य, बृजभूषण सैनी, हेमंत सैनी, राजकुमार प्रधान, सुधीर सैनी, सुशील चैधरी, शोभित चैहान, मोहित शर्मा, सत्यपाल सैनी, दिनेश पंडित, अंकित वाल्मीकि, योगेंद्र चैधरी, श्रवण कश्यप, शुभम धीमन, शुभम शर्मा, विनय सैनी, सूर्यांश शर्मा, आयुष गुप्ता, सत्यम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।