रोटरी क्लब हारमोनी ने प्रभुजी की रसोई में जरूरतमंदों को कराया भोजन

Share

सहारनपुर। रोटरी क्लब सहारनपुर हारमोनी ने रविवार को अन्नपूर्णा दिवस सेवा और समर्पण की भावना के साथ मनाया। इस अवसर पर जनमंच सभागार के निकट स्थित प्रभु जी की रसोई में जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अनिल कुमार भारद्वाज ने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य मानव सेवा है। जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही रोटरी की पहचान है। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी समाजहित के ऐसे सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा। भोजन वितरण कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने स्वयं जरूरतमंदों को भोजन परोसकर सेवा भावना का परिचय दिया।read more:https://pahaltoday.com/if-you-go-to-visit-karnataka-then-definitely-taste-the-food-here-without-it-the-trip-is-incomplete/ अध्यक्ष ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना ही सामाजिक संगठनों की वास्तविक ताकत है। इस अवसर पर क्लब की फर्स्ट लेडी रोटेरियन पूनम भारद्वाज, सचिव रोटेरियन लोकेश चैहान, रोटेरियन सिया चैहान, कोषाध्यक्ष रोटेरियन विनीत चैहान, रोटेरियन संदीप गर्ग, रोटेरियन संजय श्रीवास्तव, मंजुला श्रीवास्तव, ममता वर्मा सहित अनेक रोटेरियन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष अनिल कुमार भारद्वाज ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा प्रभु जी की रसोई के अध्यक्ष शीतल टंडन एवं संजय मिड्ढा का विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सहयोग से यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। उन्होंने समाज के सभी सक्षम लोगों से जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का भी आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *