देवबंद पुलिस ने किया विद्युत केबल चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर किए गिरफ्तार

Share

देवबंद (सहारनपुर)। थाना देवबंद पुलिस ने बिजली केबल चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई केबल से निकाला गया 535 किलो प्लास्टिक, 84 किलो एल्यूमीनियम तार तथा वारदात में प्रयुक्त डीसीएम वाहन बरामद किया है।read more:https://pahaltoday.com/retired-officers-house-in-up-notes-everywhere-currency-found-scattered-everywhere/पुलिस के अनुसार 2 जुलाई को प्रशांत राघव ने अज्ञात चोरों द्वारा 3गुणा300 एक्सएलपीई बिजली केबल का ड्रम चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में थाना देवबंद पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर साखन नहर हाईवे के पास से नफीस निवासी बागपत तथा जैयद निवासी गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों की निशानदेही पर चोरी का सामान और डीसीएम वाहन बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। दोनों आरोपियों से यह भी पूछताछ की जा रही है कि चोरी किए गए केबल को कहां काटा गया और बरामद सामग्री को कहां बेचने की तैयारी थी। पुलिस पूरे गिरोह और चोरी के नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक लोकेश सिंह, हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह, कांस्टेबल योगेंद्र सिंह, आरक्षी अतुल कुमार एवं मनीष कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में चोरी और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *