नंदगंज (गाजीपुर)। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग के तत्वावधान में रविवार अपराह्न शहीद स्मारक इंटर कॉलेज, नंदगंज में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर किया।read more:https://pahaltoday.com/the-book-vijay-purush-se-rashtraphari-rajnath-singh-will-be-released/इस अवसर पर वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माता-पिता की सेवा करना हमारा परम धर्म है, उसी प्रकार वृक्षारोपण और उनका संरक्षण करना भी प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।कार्यक्रम में सामाजिक वानिकी प्रभाग गाजीपुर की ओर से क्षेत्रीय वन अधिकारी नंदगंज रेंज अजीत प्रताप सिंह एवं अनिल कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का संचालन उप क्षेत्रीय वन अधिकारी कुलदीप सिंह ने अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह, प्रधानाचार्य उदय राज, गौरव सिंह, भानु जायसवाल, हरेंद्र यादव, बबलू गिरी, संतोष जायसवाल, शिव प्रसाद सिंह, धर्मेंद्र यादव, रविंद्रनाथ प्रजापति, वीरप्रताप सिंह, नंदलाल गिरी, छोटेलाल, सुधीर कुमार सिंह, मोती सिंह, अजय विश्वकर्मा, रविंद्र श्रीवास्तव सहित विद्यालय परिवार, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।