फिरोज आफताब होंगे बसपा के सहारनपुर देहात विधानसभा प्रत्याशी: मुनकाद अली, कार्यकर्ता सम्मेलन में हुई घोषणा’

Share

गागलहेड़ी। बुधवार को कस्बे के एक बैंकट हॉल में आयोजित बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पार्टी के पश्चिमी प्रदेश प्रभारी एवं बसपा सुप्रीमो के चेहते मुनकाद अली ने सहारनपुर देहात विधानसभा सीट से फिरोज आफताब को पार्टी प्रत्याशी बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी सहारनपुर देहात विधानसभा  सीट से चुनाव लड़ाई की सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उन्हें जीतने का काम करें। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बसपा भाजपा गठबंधन की सरकार के दौरान मुख्यमंत्री मायावती ने प्रदेश में सर्वजन हितेषी की सरकार चला कर दबे, कुचले, शोषितों आदि लोगों को समाज में सम्मान दिलाने का काम करते हुए एक नया अध्याय शुरू किया था लेकिन भाजपा की गलत नीतियों के कारण समर्थन वापस लेना पड़ा और बसपा ने हमेशा भाजपा को खोखला करने का काम किया और 2007 में प्रदेश में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी और मुख्यमंत्री मायावती ने प्रदेश में प्रदेश में सर्व समाज के अंदर भाईचारा एवं मोहब्बत का पैगाम देकर एक भी दंगा फसाद नहीं होने दिया।read more:https://pahaltoday.com/bangladesh-foreign-minister-who-met-jaishankar-said-send-sheikh-hasina-back/ उन्होंने और यह सब भाजपा को अच्छा नहीं लगा इसलिए 2012 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को अंदरुनी सपोर्ट करते हुए सपा की सरकार बनवाई और प्रदेश में दंगा फसाद शुरू हुए भाजपा ने समाज को धर्म के नाम पर जातियों में बताकर 2017 में सत्तारूढ़ हो गई और तभी से चुनाव के दौरान धर्म के नाम का चोला पहनकर सत्ता पर काबिज होने का काम कर रही है उन्होंने मुसलमानों से प्यार दिखाने वाली कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेकर कहा कि मुसलमान को अपना हितेषी बात कर उनका शोषण करने का काम कर रही है बहन जी का नारा था कि जिसकी जितनी भागीदारी उतनी उसकी हिस्सेदारी लेकिन उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता मतभेद बुलाकर अपने पार्टी प्रत्याशी फिरोज आफताब को चुनाव जिताकर विधानसभा भेजने का काम करें 2027 में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार से बहन कुमारी मायावती फिर से मुख्यमंत्री बनने के लिए जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर रणवीर सिंह बेनीवाल ने दलित मुस्लिम प्रेम का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि हमेशा बसपा के शासन में मुस्लिम समाज सम्मान देने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार के भी अवसर दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *