कुत्तों के हमले से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम, गांव में कुत्तों का भय

Share

गागलहेड़ी। बुधवार सुबह गांव हरोड़ा में खूंखार कुत्तो के एक झुंड ने एक मासूम पर हमला कर उसे नोच नोच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल बच्चे को परिजन ने सीएचसी हरोड़ा में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई घटना से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में खूंखारु कुत्तों के डर का भय बना हुआ है। सुबह करीब 7 बजे जुबेर का 6 वर्षीय पुत्र अकदास अपने घर से सामने दुकान पर सामान लेने के लिए गया था इसी बीच हडकाऊ कुत्तों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया और देखते ही देखते 5 – 6 कुत्ते उसे नोच नोच कर खाने लगे जब तक मोहल्ले वासियों ने उस मासूम को कुत्तों के आतंक से बचाया तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था ।read more:https://pahaltoday.com/pm-modi-calls-for-women-empowerment-calls-women-reservation-a-historic-opportunity/अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई घटना से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीण माजिद, डॉ अरशद, सलमान, राव बाबर, साजिद, सुलेमान प्रधान आदि का कहना है कि गांव में खूंखारु कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है रास्ते से अकेले निकालना मुश्किल हो गया है बच्चों को अकेले स्कूल भेजना डर लगता है उनका कहना है कि उन्होंने प्रशासन से समाधान की भी मांग की है लेकिन कुत्तों का आतंक बराबर बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *