लो वोल्टेज और अघोषित कटौती से किसान बेहाल, 12 घंटे बिजली की मांग को लेकर हाइडिल का घेराव

Share
 लखीमपुर खीरी धान रोपाई के पीक सीजन में अघोषित विद्युत कटौती और लो वोल्टेज की मार झेल रहे मोहम्मदी क्षेत्र के सैकड़ों किसानों का गुस्सा आज फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने बिजली विभाग के हाइडिल उपकेंद्र का घेराव कर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि शासन के 18 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश के बावजूद क्षेत्र में महज 6-7 घंटे बिजली मिल रही है। वो भी दिन में 15-20 बार ट्रिपिंग और 130-150 वोल्ट के लो वोल्टेज के साथ। यूनियन के तहसील अध्यक्ष अमरदीप सिंह ने बताया कि लो वोल्टेज से अब तक दर्जनों किसानों की ट्यूबवेल मोटरें फुंक चुकी हैं। धान की नर्सरी सूख रही है और रोपाई का काम ठप पड़ा है।read more:https://pahaltoday.com/complex-disease-care/ बिजली आती है तो वोल्टेज इतना कम कि मोटर पानी नहीं खींच पाती। बिल पूरा वसूला जा रहा है, पर बिजली न के बराबर आती है ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 72 घंटे के भीतर कम से कम 12 घंटे गुणवत्तापूर्ण व बिना ट्रिपिंग के निर्बाध बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो किसान उपकेंद्र पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। अधिशासी अभियंता ने किसानों को समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। इस मौके पर भाकियू तहसील अध्यक्ष अमरदीप सिंह, जिला पर्वकता गुरदीप सिंह, यूवा तहसील अध्यक्ष आरिफ खान, एडवोकेट शाहिद खान उर्फ बाबा,शेर सिंह, साहब सिंह, नरेंद्र वर्मा, मेहरबान खान सहीत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *