डीएम ने भेलसर-रामनगर मार्ग के निर्माण की परखी हकीकत

Share

बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने राज्य मार्ग-127 के अंतर्गत निर्माणाधीन भेलसर-टिकैतनगर-रामनगर-फतेहपुर मार्ग चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। करीब 91.87 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस महत्वपूर्ण परियोजना की प्रगति का जायजा लेते हुए उन्होंने कार्य में आ रही बाधाओं को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि मार्ग पर विद्युत पोल शिफ्टिंग और बाधक पेड़ों की कटान का कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो रहा है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन कार्यों में देरी से सड़क निर्माण प्रभावित हो रहा है, जिसे हर हाल में रोका जाना चाहिए। डीएम ने सड़क निर्माण में डाली जा रही जीएसबी (ग्रेन्युलर सब बेस) परत की गुणवत्ता की भी जांच की।read more:https://pahaltoday.com/co-gave-instructions-for-action-against-anarchists-and-drug-addicts/उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य पूरी तरह तकनीकी मानकों के अनुरूप कराया जाए और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी के प्लांट का निरीक्षण कर वहां उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने नियमित रूप से सामग्री की जांच और परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि सड़क निर्माण की गुणवत्ता लंबे समय तक बनी रहे। डीएम ने कहा कि भेलसर-टिकैतनगर-रामनगर-फतेहपुर मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण क्षेत्रीय आवागमन को बेहतर बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके पूरा होने से लोगों को सुगम और सुरक्षित यातायात सुविधा मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना के सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-01 के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अन्य विभागीय अधिकारी तथा कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *