डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण में मिलीं खामियां, डीएम नाराज

Share

बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत सतरिख में निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी एवं पार्किंग परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। करीब 1.98 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस परियोजना के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के दौरान कई कमियां सामने आने पर डीएम ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन की छत ढलाई, प्लास्टर, फ्लोरिंग समेत विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता को परखा। जांच में कुछ कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, जिस पर उन्होंने कार्यदायी संस्था के अभियंता से जवाब-तलब किया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि सरकारी परियोजनाओं में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/mandal-president-celebrated-the-foundation-day-of-bjp/उन्होंने अभियंताओं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय मानकों के अनुसार कराए जाएं, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को तत्काल दूर करने और शेष निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना का निर्माण निर्धारित मानकों और समयसीमा के भीतर पूरा होना चाहिए। डीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में जल्द सुधार नहीं किया गया तो संबंधित कार्यदायी संस्था और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत सतरिख के अधिशासी अधिकारी, विभागीय अधिकारी, कार्यदायी संस्था के अभियंता और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *