प्रदेश में 28 जून से मानसून देगा दस्तक, इन जिलों से होगी बारिश की शुरुआत

Share

लखनऊ : यूपी में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने मानसून कब तक आएगा इस बात के संकेत दिए हैं।उत्तर प्रदेश में सुस्त पड़े मानसून का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 28 जून को मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकता है, जबकि 29 जून से प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी मानसूनी बारिश होने की संभावना है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून आने से पहले 24 से 28 जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तपिश और लू का असर बना रहेगा। हालांकि इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
मंगलवार को हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, अलीगढ़ और मथुरा समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में कहीं तेज हवाएं चलीं तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और भदोही समेत प्रदेश के 31 जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
मंगलवार को 43.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बांदा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा।  वहीं प्रयागराज में 42.8 डिग्री, फतेहपुर में 42.6 डिग्री, वाराणसी में 42.5 डिग्री और हमीरपुर में 42.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।read more:https://pahaltoday.com/pm-modi-explained-the-importance-of-every-vote-and-said-that-everyone-should-use-their-vote/कल इन जिलों में है लू की चेतावनी कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर व आसपास के क्षेत्र में लू की चेतावनी है।दिल्ली में खराब हुआ मौसमउड़ान डायवर्ट  दिल्ली में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम खराब होने से विमान संचालन प्रभावित हुआ। इस कारण श्रीनगर से दोपहर 2:10 बजे दिल्ली पहुंचने वाली एयर इंडिया की उड़ान (एआई-1848) को वहां उतरने की अनुमति नहीं मिल सकी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया। विमान में 164 यात्री और सात क्रू मेंबर थे।
दोपहर 3:30 बजे लखनऊ पहुंचा विमान करीब घंटे भर चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर खड़ा रहा, जहां यात्रियों की आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा गया। बाद में दिल्ली में मौसम सामान्य होने पर विमान को शाम 4:30 बजे वहां के लिए रवाना कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *