बेहट (सहारनपुर)। जनपद में अवैध खनन और उपखनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेहट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रकों को जब्त किया है। इनमें दो ट्रक ओवरलोड उपखनिज का परिवहन करते पाए गए, जबकि एक ट्रक बिना वैध प्रपत्रों के खनन सामग्री ले जाता मिला। पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी सहारनपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर अवैध खनन और उसके परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए गठित टास्क फोर्स लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण में थाना बेहट क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। 21ध्22 जून की रात क्षेत्राधिकारी बेहट सुश्री प्रिया यादव एवं प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा खनन वाहनों की सघन जांच की गई।read more:https://pahaltoday.com/city-international-school-inaugurated-in-devan/इस दौरान ट्रक संख्या भ्त्-58-म्-3537 खनन सामग्री से भरा मिला, लेकिन चालक आवश्यक वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। वहीं ट्रक संख्या न्च्11क्ज्7938 तथा भ्त्37म्5768 निर्धारित क्षमता से अधिक उपखनिज लादकर परिवहन करते पाए गए। पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर थाना बेहट में दाखिल कर लिया है। साथ ही मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्राधिकारी प्रिया यादव ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप अवैध खनन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। इस कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी बेहट सुश्री प्रिया यादव, प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह दीक्षित तथा कांस्टेबल राहुल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।