गाजीपुर। प्रदेश सरकार के निर्देश पर महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण)” अभियान के तहत सोमवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान पुलिस बल द्वारा प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने आमजन से संवाद कर महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी।read more:https://pahaltoday.com/sedimentation-in-dams-and-reservoirs-2-billion-people-at-risk/वहीं जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में गठित एंटी रोमियो टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए स्कूल, कॉलेज, बाजार तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन भ्रमण एवं चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध एवं शोहदा प्रवृत्ति के व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।पुलिस प्रशासन ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।