पॉक्सो एक्ट के आरोपी को नोनहरा पुलिस ने दबोचा, चेकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी

Share
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नोनहरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, थाना नोनहरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 180/2026 धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में रविवार को उ0नि0 अविनाश मणि तिवारी मय हमराह द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त दशरथ राम पुत्र तारकेश्वर राम निवासी ग्राम देवसड़ा थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 24 वर्ष बताई जा रही है।read more:https://pahaltoday.com/india-is-building-the-kolkata-bangkok-expressway-which-will-connect-four-countries/पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 अविनाश मणि तिवारी एवं थाना नोनहरा पुलिस के अन्य जवान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *