भदोही। नगर पालिका परिषद भदोही के अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह का स्थानांतरण मुगलसराय के लिए कर दिया गया है। उनके स्थान पर अब दयाशंकर वर्मा को नगर पालिका परिषद के ईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुरुवार को नवागत अधिशासी अधिकारी दयाशंकर वर्मा नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पदभार संभालते ही ईओ दयाशंकर वर्मा ने नगर की साफ-सफाई, जलनिकासी, स्ट्रीट लाइट और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र में पारदर्शिता के साथ जनहित के कार्य कराए जाएंगे और आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/after-hearing-the-arguments-of-advocate-girish-srivastava-and-examining-the-file-sufficient-grounds-for-bail-were-found/ नवागत ईओ दयाशंकर वर्मा के पदभार ग्रहण के दौरान नगर पालिका परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों ने बुके व फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ ही साथ नगर के सभासदों ने भी उन्हें बुकें भेंटकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सभी ने उनसे नगर के विकास कार्यों में सहयोग और तेजी लाने की अपेक्षा जताई। इस मौके पर सीनियर सभासद गुलाम हुसैन संजरी, हसीब खां, इसरार अंसारी, प्रदीप यादव, अनस अंसारी, सेराज अंसारी, सुफियान अंसारी, रमेश कुमार, अशरफ अली, अलाउ खां, लोलारक सरोज सहित कर अधीक्षक अशोक कुमार, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक मिथिलेश कुमार, अवर अभियंता (निर्माण) आलोक कुमार, राजस्व निरीक्षक ललित कुमार, लेखा लिपिक महेश्वर प्रसाद, लिपिक नागेंद्र कुमार, दिनकर वर्मा, प्रमोद कुमार व सरिता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।