पीएम मोदी को सीएम योगी ने बधाई दी, कहा- नए भारत की नींव रखने वाले

Share

नई दिल्ली। साल 2014 में 26 मई को नरेंद्र मोदी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने अपने कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में गरीब कल्याण को सर्वोपरि प्राथमिकता मिली है, वहीं जनभागीदारी ने विकास को एक व्यापक जन-आंदोलन का रूप दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधान सेवक के रूप में सेवा, सुशासन और लोक-कल्याण को समर्पित गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई। उन्होंने आगे कहा कि इन वर्षों में अंत्योदय आत्मनिर्भरता की शक्ति में परिवर्तित हुआ है। यही वह दूरदर्शी दृष्टि है, जिसने एक ऐसे नए भारत का निर्माण किया है जहां नारी सशक्तीकरण, नवाचार, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने देश की सुरक्षा और वैश्विक साख का जिक्र करते हुए कहा कि सीमाओं पर अडिग, आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक और विश्व मंच पर आत्मविश्वास से परिपूर्ण भारत आज एक सशक्त और विश्वसनीय नेतृत्व के रूप में स्थापित हो चुका है।read more:https://pahaltoday.com/chief-minister-model-school-is-being-built-at-a-cost-of-rs-23-crore/डिजिटल, डेमोग्राफी और डेमोक्रेसी की त्रिवेणी विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को नई गति दे रही है। केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की सराहना करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, जन-धन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला और स्वनिधि जैसी योजनाओं ने विकास को सीधे जन-जीवन तक पहुंचाकर जनता के विश्वास को मजबूत किया है। यही अटूट विश्वास सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के संकल्प को साकार कर रहा है। उन्होंने नेशन फर्स्ट की भावना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही इस युगांतकारी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री का कोटि-कोटि अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *