बाराबंकी। उत्तर प्रदेश हॉकी एसोसिएशन के निर्देश पर रविवार सुबह कॉमनवेल्थ गेम्स की थीम पर संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम किया गया। जोकि स्थानीय लखपेड़ाबाग़ चौराहे से शुरू होकर मुख्य मार्ग से होती हुई केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जाकर समाप्त हुई। इस अवसर पर मौजूद सभी बालक बालिका हॉकी खिलाड़ी को बाराबंकी हॉकी एसोसिएशन के सचिव मज़हर अज़ीज़ खां ने संकल्प दिलाया कि खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि जब बॉडी फिट है तो दिमाग भी सही काम करेगा और साइकिल पर चलने से शरीर के साथ साथ तेल की भी बचत करना चाहिए।read more:https://pahaltoday.com/najibabad-fake-raid-gang-case-investigation-reveals-shocking-secrets/अधिक वाहनों से पर्यावरण भी दूषित होता है। इस अवसर पर हॉकी एसोसिएशन की संयुक्त सचिव चंदा रानी, हॉकी कोच विवेक सिंह, सीनियर खिलाड़ी ज़मीरूरुल हसन, जूडो कोच सुनील यादव, मोहन कुमार एडवोकेट सहित तमाम खेल प्रेमी मौजूद रहे।