न्याय व्यवस्था की रीढ़ हैं अधिवक्ता समाज: राकेश वर्मा

Share

बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारी अधिवक्ता सोनू वर्मा को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। रविवार को वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश वर्मा कर्रा ने जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है। वहीं अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की रीढ़ हैं और उन्हें हमेशा निष्पक्षता तथा ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित टीम में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का सुंदर मिश्रण है। यह टीम बार एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।read more:https://pahaltoday.com/efforts-to-resolve-the-problems-of-the-complainants-promptly-by-organizing-thana-samadhan-diwas-at-all-police-stations-2/  वर्मा ने जिला बार एसोसिएशन की नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए अधिवक्ता हितों के लिए प्रभावी कार्य करने की उम्मीद जताई। इस मौके पर मंचू वर्मा, अरूण दीप वर्मा, अरूण वर्मा, कपिल वर्मा, रजनीश वर्मा, सूर्यप्रकाश वर्मा, महादेव वर्मा, उत्कर्ष पटेल, हिमांशु वर्मा आदि कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *