रागिनी जगत के सम्राट स्व सतपाल दोसा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Share

जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम दोसा में रागनी जगत सम्राट से पहचान बनाने वाले महाशय सतपाल दौसा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अनेकों राजनीतिक व सामाजिक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को गांव बंजारपुर दौसा के वैदिक संस्कृति स्कूल में श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन जगत सिंह दौसा व उनके परिवार ने किया।इस कार्यक्रम में सतपाल दौसा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सतपाल दौसा के शिष्यों ने उनके लिखित रागनी प्रस्तुत कर उनको याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।read more:https://pahaltoday.com/environment-conservation-seminar-organized-on-international-biodiversity-day/इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने उनके साथ बिताये फलों को याद करते हुए बताया कि स्वर्गीय महाशय सतपाल एक सरल व बेहतरीन लेखक व रागनी गायक थे,ऐसे व्यक्तित्व मरते नहीं बल्कि अमर रहते है। जो हमेशा यादों में रागनी के रूप में जीवित रहते है।और महाशय सतपाल दौसा की याद में भंडारे का आयोजन प्रसाद के रूप में किया।इस कार्यक्रम में भाग लेने वालों में मुख्य रूप से रालोद जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली,पूर्व पालिका अध्यक्ष अशोक महेश्वरी,समाजसेवी पप्पन शर्मा सिकरी प्रवीण खटाना,सहित सैंकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *