दिन-रात अघोषित बिजली कटौती से जनता बेहाल, सरकार मौन: कुन्दन खरवार

Share
गाजीपुर जमानियां। उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव (प्रशासन) कुन्दन खरवार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जमानियाँ के अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य एवं नगर कांग्रेस कमेटी जमानियाँ के अध्यक्ष जिशान जलाली ने शनिवार को संयुक्त रूप से उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार रामनारायण वर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री ऊर्जा मंत्री एवं जिलाधिकारी गाजीपुर को सौंपा। प्रदेश महासचिव कुन्दन खरवार ने कहा जमानियाँ विधानसभा में दिन और रात अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार मचा है। भीषण गर्मी में 8-10 घंटे की कटौती से पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेती सब ठप है। सरकार के 24 घंटे बिजली के दावे खोखले हैं। यदि 7 दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करेगी। ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य ने कहा जर्जर तार और खंभे हर दिन हादसों को दावत दे रहे हैं। लो-वोल्टेज से किसानों की मोटरें जल रही हैं। विद्युत उपकेंद्रों पर स्टाफ तक नहीं है। आम जनता बिजली बिल तो पूरा दे रही है। लेकिन सुविधा जीरो मिल रही है।read more:https://pahaltoday.com/minister-of-state-inaugurated-the-newly-constructed-development-works/
नगर अध्यक्ष जिशान जलाली ने कहा जमानियाँ नगर की जनता भी इस अघोषित कटौती से परेशान है। व्यापार ठप है। घरों में पानी नहीं आ रहा। रोस्टर के अनुसार 18-20 घंटे बिजली मिलनी चाहिए। प्रशासन तुरंत संज्ञान ले। ज्ञापन में प्रमुख मांगें जमानियां विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में रोस्टर के अनुसार 18-20 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जर्जर तारों एवं खंभों को अविलंब बदला जाए तथा अतिरिक्त क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएं। लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। यदि 7 दिवस के अंदर विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं होता है। तो कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से तसव्वुर अंसारी, युसुफ बशर, प्रवीण खरवार, विद्याशंकर, संजीव शर्मा, आसीर अहमद, जिशान जलाली, कुन्दन खरवार, अरविंद मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *