विद्यालय महासंघ चुनाव संपन्न, ऋषि मोहन भोरवाल को मिली ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Share
छुटमलपुर। मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ ब्लॉक मुजफ्फराबाद की एक महत्वपूर्ण चुनावी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में ऋषि मोहन भोरवाल को ब्लॉक अध्यक्ष तथा कविता अरोड़ा को महिला विंग अध्यक्ष चुना गया।read more:https://pahaltoday.com/serving-the-common-people-is-the-true-religion-viraj-sagar-das/कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कृष्ण मोहन मिश्रा, जिला महासचिव विकास पंवार, तहसील बेहट अध्यक्ष विशेष सैनी एवं बलियाखेड़ी ब्लॉक अध्यक्ष बलकार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया जिला प्रभारी प्रमोद कुमार, ब्लॉक प्रभारी विकास जैन और सह प्रभारी विवेक कांबोज की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, विद्यालयों की समस्याओं, शिक्षकों के अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि महासंघ शिक्षा जगत की आवाज बनकर लगातार कार्य करता रहेगा तथा शिक्षकों और विद्यालय संचालकों के सम्मान एवं हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखा जाएगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर रविंद्र दक्ष, मुकेश कुमार, सत्येंद्र शर्मा, अशोक कुमार, फैसल जमील, राकेश शर्मा, रुखसार, लोकेश पाल, अंकित सैनी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विद्यालय संचालक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *