बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में शिवा ने मारी बाजी

Share
बछरावां रायबरेली। क्षेत्र के मदन टूसी गांव में प्रति वर्ष की भांति तृतीय बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित पारंपरिक बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में शिवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता को पुरस्कार स्वरूप एक कूलर और 2100 रुपये नगद देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे रामप्रकाश को साइकिल और 500 रुपये नगद पुरस्कार दिया गया, जबकि तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को फर्राटा फैन देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता चार राउंड में संपन्न हुई, जिसमें कुल 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रायबरेली सहित आसपास के कई जनपदों से प्रतिभागी अपने बैलगाड़ियों के साथ प्रतियोगिता में पहुंचे थे। प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौजूद रहे। आयोजक हरिशचंद्र सिंह उर्फ रिंकू सिंह भदौरिया ने बताया कि क्षेत्र में बीते एक दशक से प्रत्येक तृतीय बड़े मंगल के अवसर पर इस पारंपरिक प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है। प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण संस्कृति और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान विजेताओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *