बच्चा चोरी व बिक्री करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 9 अभियुक्त (4 महिला व 5 पुरुष) गिरफ्तार

Share
रायबरेली। वादिनी द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर देकर बताया गया कि वह ग्राम बाबा खेड़ा थाना बदोगढ़ जिला टीकमगढ़ राज्य मध्य प्रदेश के रहने वाली है एवं वर्तमान में अपने पति के साथ दिल्ली में रहती है। दिनांक 12 मई 2026 को वह अपने पति से नाराज होकर दिल्ली से लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन आई थी, तथा अपने मायके सिंगरौली मध्य प्रदेश जाने हेतु टिकट लेकर 13 मई 2026 को त्रिवेणी एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान एक अज्ञात महिला व पुरुष उससे मिले और उसके साथ ही बैठ गए। वादिनी के साथ उसका बड़ा पुत्र उम्र करीब 2 वर्ष एवं छोटा पुत्र उम्र करीब 9 माह था। जनपद रायबरेली पहुंचने से पहले अज्ञात महिला ने छोटे बच्चे को खिलाने के बहाने गोद में ले लिया। रायबरेली स्टेशन पहुंचने पर उक्त महिला व पुरुष वादिनी को बहला फुसलाकर स्टेशन के बाहर भोजनालय तक ले गए तथा मौका पाकर उसके छोटे पुत्र को लेकर फरार हो गए।read more:https://pahaltoday.com/demand-for-construction-of-pwd-road-was-raised-in-the-village-chaupal-district-development-officer-heard-the-grievances-of-the-villagers प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 109/2026 धारा 140(1) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पुलिस टीमों का गठन कर सीसीटीवी/ सर्विलांस के माध्यम से बच्चों की बरामदगी हेतु प्रयास किया जा रहे थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली आलोक सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौहवार के कुशल नेतृत्व में दिनांक 20 मई 2026 को थाना कोतवाली नगर पर एसओजी/ सर्विलांस की सयुंक्त पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आए अभियुक्त 1.रामकुमार दास पुत्र राजेंद्र दास निवासी मीरगंज थाना जोगबनी जनपद अररिया राज्य बिहार 2.रेशमा देवी पत्नी रामकुमार दास निवासी मीरगंज थाना मीरगंज जनपद अररिया राज्य बिहार 3.किरनजीत उर्फ सरदार आंटी पत्नी गुरुदेव निवासी जसपुर थाना जसपुर जनपद उधम सिंह नगर राज्य उत्तराखंड 4. ब्रह्मपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय नन्हे सिंह निवासी सूर्य नगर थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश 5.अर्चना पत्नी गंभीर सिंह निवासी मछरिया थाना कटघर जनपद मुरादाबाद राज्य उत्तर प्रदेश 6. बबीता पत्नी हुकुम सिंह निवासी रेलवे हरथला कालोनी थाना सिविल लाइन जनपद मुरादाबाद राज्य उत्तर प्रदेश 7. हरिश्चंद्र पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी धकिया बुराबली हसनपुर जनपद अमरोहा राज्य उत्तर प्रदेश को थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी पानी की टंकी के पास से चोरी किए गए बच्चे व सफेद रंग की हुंडई वेन्यू कार संख्या UK18 M3535 सीज अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।
मुकदमा उपरोक्त में धारा 143(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि यह लोग संगठित तरीके से नवजात बच्चों की अवैध खरीद फरोख्त का कार्य करते थे, यह लोग अस्पतालों, गांवों व कस्बो में कार्य करने वाली आशा बहुओ तथा अन्य व्यक्तियों के माध्यम से ऐसे दंपतियों की जानकारी प्राप्त करते थे, जिन्हें संतान की आवश्यकता होती थी। इसके बाद ब्रह्मपाल के क्लीनिक में कार्य करने वाले सुमित कुमार एवं किरनजीत कौर उर्फ सरदार आंटी को बच्चों की मांग के बारे में बताया जाता था, मांग मिलने पर सुमित कुमार एवं किरनजीत कौर द्वारा रामकुमार दास एवं उनकी पत्नी रेशमा को नवजात बच्चे उपलब्ध कराने के लिए कहा जाता था। रामकुमार दास एवं रेशमा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अकेली महिलाओं को चिन्हित करते थे, जिनके साथ नवजात बच्चे होते थे।
मौका पाकर वे लोग महिलाओं से जान पहचान बढ़ाकर उनके बच्चों का अपहरण कर लेते थे। इसके बाद वे लोग गिरोह के अन्य सदस्य सुमित कुमार किरणजीत कौर, अर्चना, ब्रह्मपाल एवं हरिश्चंद्र से संपर्क कर बच्चों की डील तय करते थे, प्राप्त धनराशि का आधा हिस्सा बच्चे का अपहरण करने वाले रामकुमार दास एवं रेशमा को दिया जाता था तथा शेष धनराशि गिरोह के अन्य सदस्य आपस में बांट लेते थे। अभियुक्त गणों को गिरफ्तार करने में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम से प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह, उप निरीक्षक मोहित कुमार, उप निरीक्षक अंकुर दुबे, उप निरीक्षक सुजीत यादव, कांस्टेबल भगवान सिंह, कांस्टेबल पुष्पेंद्र यादव, कांस्टेबल दिव्यांश, कांस्टेबल नदीम, रिक्रूट कांस्टेबल अक्षय तिवारी, महिला कांस्टेबल संजू पाल, महिला कांस्टेबल अर्चना, रिक्रूट महिला कांस्टेबल प्रज्ञा शर्मा, रिक्रूट महिला कांस्टेबल सुनिधि एवं सर्विलांस/ एसओजी टीम से निरीक्षक अरविंद यादव प्रभारी एसओजी टीम रायबरेली, उप निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह प्रभारी सर्विलांस टीम रायबरेली, उपनिरीक्षक शेखर बालियान, उप निरीक्षक वागीश मिश्रा, मुख्य आरक्षी कौशल किशोर, मुख्य आरक्षी विश्वजीत सिंह, मुख्य आरक्षी अमर सिंह, आरक्षी संदीप यादव, आरक्षी विकास पांडे, आरक्षी प्रशांत तिवारी, आरक्षी अनिल कुमार, आरक्षी अभय चौधरी, आरक्षी सचिन बेनीवाल, आरक्षी ओमकार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *